Thursday, October 22nd, 2026

वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय ने भी लगवाया कोरोना वैक्सीन


रायपुर। 1 मार्च से बुजुर्गो को कोरोना वैक्सीन पूरे देश सहित राज्य में भी लगने लगी है। सभी जिलों से उत्साहजनक समाचार आ रहे हैं कि बुजुर्ग अत्यंत उत्साह से यह टीका लगवा रहे हैं। गुरुवार को राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय अपनी पत्नी के साथ कोरोना का वैक्सीनेशन लगवाया।
अनेक केन्द्रों में परिवार के युवा सदस्य अपने मां पिता को ले कर आ रहे हैं और टीका लगने के समय उनकी फोटो खींच कर अपने परिजनों को भेज भी रहे हैं। कुछ जगह व्हील चेयर में, मास्क लगाकर भी वरिष्ठ नागरिक आ रहे हैं और धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करके उम्मीद का टीका लगवा रहे हैं क्योंकि कोरोना काल ने उनको घर में बंद रहने के लिए मजबूर कर दिया था। अब वे इस उम्मीद से हैं कि वैक्सीन लगने के बाद वे अपना सामान्य जीवन जी सकेगें। यह युवाओं,हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर के लिए भी अनुकरणीय होगा जो पात्र होने के बाद भी टीका लगाने में हिचकिचा रहे थे। अब वे भी आगे आकर वैैक्सीन लगवा रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय